बीच ऑपरेशन में गयी लाइट, फिर क्या हुआ जानिये...
डॉक्टर को भगवान कहा जाता है. समय समय पर ऐसे वाकये सामने आते रहते हैं जिससे इस बात पर भरोसा और गहरा हो जाता है.
हालिया घटना है चिली की. चिली के बारोस लुको ट्रूडो अस्पताल में डॉक्टर्स एक मरीज़ की ब्रेन सर्जरी कर रहे थे और तभी अस्पताल की लाइट चली गयी. पॉवर बैकअप होने के बावजूद तुरंत लाइट की व्यवस्था नहीं हो सकी.
उस समय डॉक्टर्स उस मरीज़ के दिमाग से ट्यूमर निकाल रहे थे ; सर्जरी एक नाज़ुक दौर में थी. ऐसे में डॉक्टर्स ने अपने अपने मोबाइल फोन की फ़्लैश लाइट जलायी और सर्जरी को जारी रखा. डॉक्टर्स की इस सेन्सिटिव कदम की वजह से सर्जरी सक्सेस्फुल रही और मरीज़ की जान बच गयी.
मरीज़ अभी इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती है. मरीज़ के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ के इस जेस्चर की तारीफ़ की.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box