Labels

Monday, 24 February 2020

30 दण्ड बैठक में पाए मुफ़्त प्लैटफाॅर्म टिकट !!


30 दण्ड बैठक में पाए मुफ़्त प्लैटफाॅर्म टिकट !!




दण्ड बैठक लगाओ और मुफ़्त प्लैटफाॅर्म टिकट पाओ :

वैसे तो भारतीय रेलवे में सभी स्टेशनों पर प्लैटफाॅर्म टिकट के लिए 10₹ देने होते हैं, लेकिन इससे अलग दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से कुछ और ही ख़बर आ रही है.  आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर एक मशीन लगायी गयी है जिससे लोगों को फ्री प्लैटफाॅर्म टिकट दिया जा रहा है. इसके लिए आपको एक फिटनेस टास्क पूरा करना है और उसके बाद आप मुफ्त प्लैटफाॅर्म टिकट ले सकते हैं. इस टास्क में आपको मशीन के सामने बने फुटप्रिंट्स पर खड़े हो कर 180 सेकंड्स में 30 दण्ड बैठक(sit ups) लगानी हैं और उसके बाद आप मुफ्त प्लैटफाॅर्म टिकट के हकदार होंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा उस मशीन के सामने दण्ड बैठक लगाता दिख रहा है. इस वीडियो को 55 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.  

इस मशीन के अलावा आनंद विहार स्टेशन पर "दवा-दोस्त" नाम का एक आउटलेट है जहाँ सस्ती जेनेरिक दवाइयाँ मिलेंगी. इसके अलावा दूसरे स्टेशनों पर भी सस्ती दवायें उपलब्ध होंगी.

For more update : 


Thursday, 20 February 2020

अब तो जागो सरकार || देश का असली मुद्दा ये है || अगर हिन्दू-मुस्लिम और चुनावी वादे से फुरसत मिल गयी है तो इस पर भी चर्चा कर लीजिए😢😢😢

अब तो जागो सरकार || देश का असली मुद्दा ये है || अगर हिन्दू-मुस्लिम और चुनावी वादे  से फुरसत मिल गयी है तो इस पर भी चर्चा कर लीजिए😢😢😢




600 मिलियन से ज़्यादा युवाओं वाला देश भारत, जहां सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात पर होनी चाहिये कि युवाओं को अच्छा रोज़गार कैसे मिले, साइन्स और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में नयी रिसर्च हो, लोगों का स्टैण्डर्ड ऑफ लिविंग अच्छा हो लेकिन यहाँ चुनाव आते ही पोलिटिकल पार्टियाँ ऊल-जुलूल चुनावी वादे करती हैं जिनमें से शायद कुछ ही पूरे होते हैं... 

एक रिपोर्ट के अनुसार देश में ग्रेजुएट डिग्रीधारियों का 35% हिस्सा बेरोज़गार है. इन के पास नौकरियाँ नहीं हैं. मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 2020 में 2019 के मुकाबले कम रही है. जनवरी 2020 में बेरोजगारी दर लगभग 7.1 % रही जो दिसंबर 2019 में 7.6% थी. अगर आँकड़ों से हट कर भी बात करें तो... हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां के युवाओं की एक बहुत बड़ी संख्या सरकारी नौकरियां पाने की कोशिश में होता है. 200,300,500, 1000₹ तक के फॉर्म भरने के बाद और बड़ी मुश्किलों से परीक्षा पास करने के बाद भी युवाओं को ये नही पता होता कि आखिर कब उस का फाइनल रिजल्ट होगा! ताज़ा उदाहरण आरआरबी(रेलवे)  एनटीपीसी के लिए निकाली गयी भर्ती का है. लोगों को फॉर्म भर के लगभग एक साल होने को है लेकिन अभी तक परीक्षा की डेट का कुछ पता नहीं...  ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जहां एक अदद परीक्षा निष्पक्ष करवाने के लिए छात्रों को धरना देना पड़ता है, पुलिस की लाठियाँ तक खानी पड़ी हैं. 

प्राइवेट सेक्टर में मंदी किसी से छिपी नहीं है, ज़्यादा दिन नहीं बीते जब टाटा और महिंद्रा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनीज़ ने अपना स्टाफ कटिंग किया था.





सरकार का इन बातों पर कोई ठोस स्टैंड सामने नहीं आता, सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री बेरोज़गारों को पकौड़े का ठेला लगाने की सलाह देते हैं तो कोई मंत्री बोलता है कि नौकरियाँ तो बहुत हैं बस सही कैंडिडेट नहीं मिलता. आखिर कब तक इन असल मुद्दों से भटका कर युवाओं का ध्यान सिर्फ धार्मिक उन्माद और छदम राष्ट्रवाद में लगाया जायेगा? मीडिया की भी ये ज़िम्मेदारी बनती है कि जितनी कवरेज ये लोग एक धार्मिक या राजनीतिक मुद्दे को देते हैं उतनी ही युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी पर भी डिबेट करवायें, इन मुद्दों पर सरकार से सवाल करें. सड़क पर रोज़गार, शिक्षा और परीक्षाओं के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज़ बने.

Fore more stories : https://live-viralnews.blogspot.com/

Saturday, 15 February 2020

सखी सईया तो खूब ही कमात है, उच्च महंगाई दर खाये जात है

सखी सईया तो खूब ही कमात है, उच्च महंगाई दर खाये जात है
(प्याज़ की वजह से बढ़ी थोक) 




कई महीनों से किचन में यूज़ होने वाली चीज़ों के दाम बेतहाशा बढ़े हैं , जिसमें सबसे ज़्यादा चर्चा प्याज़ की है.  
वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार जनवरी में थोक महंगाई दर 3.1% पहुँच गई है. ये दर दिसंबर 2019 में 2.59% थी. आलू और प्याज़ जैसी चीज़ों की महंगाई का सीधा असर इस थोक महंगाई दर में दिख रहा है. जनवरी में यह महंगाई दर पिछले 10 महीनों में सबसे ज़्यादा है. इससे पहले अप्रैल 2019 में यह दर 3.18% थी. वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय के अनुसार जनवरी में खाने पीने की चीज़ों की महंगाई दर दिसंबर 2019 के मुकाबले दोगुनी हो कर 7.8% हो गयी है. इनमें सबसे ज़्यादा महंगाई दर सब्जियों में देखी गयी जो लगभग 50% तक बढ़ी है. इसके अलावा दालों और दूसरी चीज़ों में लगभग 16.71% तक की बढ़त हुई है.  प्रोटीन उत्पादों जैसे मीट, मछली और अण्डे के दाम 10% तक बढ़ हैं.  
प्रॉपर्टी और हेल्थ सेगमेंट की दरों में 4.2% तक की वृद्धि हुई है जब कि शिक्षा 3.93% महँगी हुई है.

Thursday, 13 February 2020

केम छो ट्रंप’ की तैयारी, अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा

केम छो ट्रंप’ की तैयारी, अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत दौरा


howdy trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 24 और 25 फरवरी को भारत में होंगे. अपने दो दिन की यात्रा में वो गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) और दिल्ली (Delhi) में होंगे. अहमदाबाद में ट्रंप के सम्मान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

कहा जा रहा है कि इस आयोजन में ट्रंप का स्वागत कुछ उसी तरह से होगा, जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में हुआ था. सितंबर 2019 में ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ के नाम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल हुए थे. हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिका में भारतीय मूल के करीब 50 हजार लोगों ने पीएम मोदी को सुना था. अब उसी तर्ज पर अहमदाबाद में केम छो ट्रंप (Kem Cho Trump) की तैयारी की जा रही है. गुजराती में केम छो का मतलब होता है- आप कैसे हैं.

कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारतीय जनता को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका में बसे गुजराती मूल के लोगों को भी बुलाया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में केम छो मोदी को हाउडी मोदी से भी बड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में हाल ही में बने सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम का भी उद्घाटन करेंगे. इसी दौरान ट्रंप लोगों को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान स्टेडियम मे करीब एक लाख लोग मौजूद होंगे. इस बड़े कार्यक्रम के लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है.

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो भी होना है. अहमदाबाद का ट्रैफिक महकमा इसकी तैयारी में जुटा है. इसके साथ ही ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम भी जाएंगे. कहा जा रहा है कि ट्रंप का रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर साबरमती आश्रम तक होगा. 10 किलोमीटर लंबे इस रोड शो की तैयारी जोरशोर से जारी है. सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है और इस पूरे इलाके को अच्छी तरह से सजाया जा रहा है.

ट्रंप के लिए क्यों इतना अहम है भारत दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में महाभियोग से बचकर निकले हैं. महाभियोग की वजह से डोनाल्ड ट्रंप की छवि को धक्का पहुंचा है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. डोनाल्ड ट्रंप अपनी छवि ठीक करने की कोशिश में लगे हैं.

अहमदबाद में केम छो ट्रंप और विशाल रोड शो को ट्रंप के चुनावी प्रचार का हिस्सा माना जा रहा है. अमेरिका में बड़ी संख्या में गुजराती रहते हैं. इस कार्यक्रम के जरिए ट्रंप उन्हें लुभाने की कोशिश में हैं, ताकि चुनाव में उन्हें फायदा मिले. इसलिए गुजराती मूल के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ही करीब एक लाख गुजराती मूल के लोग रहते हैं. पूरे अमेरिका में गुजराती मूल के लोग फैले हैं. ज्यादातर लोग व्यवसायी और संपन्न हैं. एक आंकड़े के मुताबिक अमेरिका की 40 फीसदी होटल इंडस्ट्री को अकेले गुजराती संभाल रहे हैं. ये करीब 40 बिलियन डॉलर होटल इंडस्ट्री का कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी चुनाव में गुजराती लोग ट्रंप को फायदा पहुंचा सकते हैं.

ट्रंप अपनी इस भारत यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि रोड शो में लाखों लोग शामिल होंगे. उनका कहना है कि सिर्फ एयरपोर्ट से नए बने स्टेडियम के रोड शो में करीब 50 से 70 लाख लोग शामिल होंगे. वो कमाल के आदमी हैं. वो मेरे दोस्त हैं.’

Tuesday, 11 February 2020

शाहीन बाग : SC ने कहा प्रदर्शन के लिए आप रास्ता नहीं रोक सकते

शाहीन बाग : SC ने कहा प्रदर्शन के लिए आप रास्ता नहीं रोक सकते 


राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में करीब दो महीनों से नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. धरना प्रदर्शन की वजह से यातायात बाधित हो रहा है. शाहीन बाग इलाके में सड़कें बंद हैं. वहां पुलिस का कड़ा पहरा है. धरने की वजह से सड़कें बंद होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की गई थी. सोमवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि आप रास्ता नहीं रोक सकते. एक कॉमन क्षेत्र में प्रदर्शन जारी नहीं रखा जा सकता है. हर कोई ऐसे प्रदर्शन करने लगे तो क्या होगा?
जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसफ की बेंच ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह धरना प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है. एक कॉमन क्षेत्र में यह जारी नहीं रखा जा सकता, वरना सब लोग हर जगह धरना देने लगेंगे. क्या आप पब्लिक एरिया को इस तरह बंद कर सकते हैं. क्या आप पब्लिक रोड को ब्लॉक कर सकते हैं. प्रदर्शन बहुत लंबे अरसे से चल रहा है और प्रदर्शन को लेकर एक जगह सुनिश्चित होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

Monday, 10 February 2020

पहली बार 166 साल के इतिहास में ट्रेन एक्सीडेंट में नहीं गई किसी की जान



पहली बार 166 साल के इतिहास में ट्रेन एक्सीडेंट में नहीं गई किसी की जान


रेलवे ने इस साल एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है्। रेलवे के इतिहास में वित्त वर्ष 2019-20 को सबसे सुरक्षित साल माना गया है। पहली बार 2019 में एक भी ट्रेन दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। सुरक्षा के को लेकर यह रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रेलवे के पहले की आंकड़ों पर नजर डाले तो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 73 दुर्घटनाएं हुई थी। लगातार किए गए उपायों से इनमे काफी कमी देखने को मिली है। इस साल केवल 59 रेल हादसे हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1960-61 में 2131 एक्सीडेंट हुए। यह 1970-71 तक 840 पर आ गए। 1980-81 में 1,013 हादसे हुए, वहीं, 1990-1991 में यह संख्या 532 पर आ गई। 2010-11 में इस तरह के 141 मामले थे। 2018-19 में प्रति मिलियन किलोमीटर पर रेल दुर्घटनाओं की कुल संख्या 0.06 से कम हो गई।

1990-1995 के बीच हर साल औसत 500 हादसे हुए। इस दौरान 2400 लोगों की मौत की खबरें आई। वहीं, 4300 लोग जख्मी हुए। 2013-2018 में हर साल औसत 110 एक्सीडेंट हुए, इनमें 990 लोगों की जान गई। 1500 लोग जख्मी हुए। भारतीय रेलवे ने 166 वर्षों में वित्तीय समय 1919 में शून्य यात्री मौतों की रिपोर्ट की है।


Sunday, 9 February 2020

कोरोना का कहर : बुकिंग कैंसिल करने पर भी मिलेगा पूरा पैसा वापस


कोरोना का कहर : बुकिंग कैंसिल करने पर भी मिलेगा पूरा पैसा वापस


कोरोना वायरस के खौफ ने ट्रैवल ऑपरेटरों की हालत खराब कर दी है। होली के पीक सीजन के लिए बुक थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया के पैकेज धड़ाधड़ कैंसिल हो रहे हैं। इस बीच, तीन एयरलाइंस ने 29 फरवरी तक के टिकट पर सौ फीसदी वापसी का प्रस्ताव दिया है।  एक मार्च या इसके बाद के टिकट कैंसिल कराने पर फिलहाल रिफंड नहीं दिया जाएगा।
टूर ऑपरेटिंग कंपनी एफटीएस हॉलीडेज के सनी जैन ने बताया कि कोरोना वायरस के खौफ का टूरिज्म इंडस्ट्री पर खराब असर पड़ा है। मार्च-अप्रैल की बुकिंग भी कैंसिल कराने के लिए फोन आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पैकेज थाईलैंड और सिंगापुर के हैं। 

अफरातफरी को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो और गो एयर ने एडवाइजरी जारी की है कि जिन लोगों ने 29 फरवरी तक सिंगापुर, फुकेट और बैंकाक के लिए बुकिंग कराई है, वे या तो पैसा वापस ले सकते हैं या फिर आगे की तारीख में बुकिंग करा सकते हैं। 
हालांकि, इन एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि मार्च तक हालात ठीक हो सकते हैं, इसलिए घबराएं नहीं और हड़बड़ी में आगे के टिकट कैंसिल न कराएं।

Saturday, 8 February 2020

'कोरोना' से लड़ाई में एक इंडियन कर रहा है लीड:

'कोरोना' से लड़ाई में एक  इंडियन कर रहा है लीड: 

कोरोनावायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया में एंटीडोट और दवाअों से संबंधित रिसर्च हो रही है. इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया की एक रिसर्च टीम ने कोरोनावायरस के सैंपल्स बनाये थे. ये रिसर्च टीम ऑस्ट्रेलिया की कॉमनवेल्थ साइंटिफिक रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन(CSRO) से जुड़ी है.  

इस टीम को लीड करने वाले प्रोफेसर एसएस वासन एक भारतीय हैं. वह कोरोना वायरस के इंजेक्शन को डेवेलप करने की कोशिश में लगे हैं. प्रोफेसर वासन आईआईएससी बैंगलोर और बिट्स पिलानी से पढ़ाई कर चुके हैं. इससे पहले भी उनको योगदान डेंगू,चिकनगुनिया और ज़ीका वायरस के खिलाफ वैक्सीन डेवेलप करने में रहा है.

अभी तक दुनिया भर में 31 हज़ार से ज़्यादा लगा इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं.

 636 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है, 31 देशों में यह वायरस अपने पैर जमा चुका है. चीन में इस वायरस की स्कैनिंग के लिए 30 से ज़्यादा रोबोट लगाये गये हैं.

Friday, 7 February 2020

एलेक्सा में हनुमान चालीसा इंडियन्स की पहली पसंद :

एलेक्सा में हनुमान चालीसा इंडियन्स की पहली पसंद 


एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में लाखों बार भारतीय यूज़र्स ने एलेक्सा से बात की. इस बातचीत में 1 मिनट में 8 बार एलेक्सा से " हाउ आर यू?" पूछा. इसके अलावा "आर्इ लव यू" , "विल यू मैरी मी?" जैसे सवाल भी पूछे गये. हर मिनट में लगभग 1000 गाने की भी डिमांड की गयी. भारत में एलेक्सापर चलाये गए ऑडियोज़ में हनुमान चालीसा पहले नंबर पर रहा, दूसरे पर "बेबी शार्क" और तीसरे नंबर पर "लैम्बोर्गिनी" रहा. एलेक्सा के आधिकारिक सूत्रों की माने तो भारतीयों ने हर हफ़्ते लगभग 10 करोड़ बार एलेक्सा से बात की है, जो यूरोपियन देशों से भी ज़्यादा है.

इसके अलावा इंडियन यूजर्स एलेक्सा से कुकरी क्लासेज़ भी लेना पसंद करते हैं. 2019 में  एक हज़ार से ज़्यादा लोगों ने ये प्रयोग किया है. एलेक्सा में हिंदी का सपोर्ट भी यूजर्स काफी पसंद करते हैं. हिंदी में कहानियाँ और फैक्ट सुनना भी इंडियन यूजर्स की प्रायॉरिटी लिस्ट में है.

बता दें कि एलेक्सा एमेज़ोन का डिजिटल वॉईस असिस्टेन्ट है. एलेक्सा सवाल जवाब के अलावा स्मार्ट होम कन्ट्रोल भी करता है जिसमें दरवाज़ा बंद करना और  लाइट्स ऑन और ऑफ करना तक शामिल है.

Wednesday, 5 February 2020

5जी के बाद चीन कर रहा है 6जी नेटवर्क की टेस्टिंग




जैसे जैसे स्मार्टफोन समय के साथ बदल रहे हैं वैसे वैसे इंटरनेट टेक्नॉलजी भी वक्त के साथ एडवांस हो रही है. दुनिया भर के देश अपनी क्षमता के अनुसार नेटवर्क सर्विसेज दे रहे हैं. कई देशों में अभी 5जी कनेक्टिविटी की टेस्टिंग चल रही है ; वहीं चीन ने 5जी के बाद 6जी नेटवर्क की टेस्टिंग शुरु कर दी है.


साइंस & टेक्नॉलजी मिनिस्ट्री ने "फ्यूचर नेटवर्क डेवलपमेंट" के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरु कर दिया है. 6जी कनेक्टिविटी टेस्टिंग के लिए दो वर्किंग ग्रुप बनाये गये हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार 6जी नेटवर्क 5जी से 8000 गुना तेज होगा. 6जी कनेक्टिविटी के यूजर्स को 1 टीबीपीएस तक स्पीड मिलेगी. चीन 2030 तक 6जी नेटवर्क पर अपग्रेड कर सकता है.