कोरोना का कहर : बुकिंग कैंसिल करने पर भी मिलेगा पूरा पैसा वापस
कोरोना वायरस के खौफ ने ट्रैवल ऑपरेटरों की हालत खराब कर दी है। होली के पीक सीजन के लिए बुक थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया के पैकेज धड़ाधड़ कैंसिल हो रहे हैं। इस बीच, तीन एयरलाइंस ने 29 फरवरी तक के टिकट पर सौ फीसदी वापसी का प्रस्ताव दिया है। एक मार्च या इसके बाद के टिकट कैंसिल कराने पर फिलहाल रिफंड नहीं दिया जाएगा।
टूर ऑपरेटिंग कंपनी एफटीएस हॉलीडेज के सनी जैन ने बताया कि कोरोना वायरस के खौफ का टूरिज्म इंडस्ट्री पर खराब असर पड़ा है। मार्च-अप्रैल की बुकिंग भी कैंसिल कराने के लिए फोन आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पैकेज थाईलैंड और सिंगापुर के हैं।
अफरातफरी को देखते हुए एयर इंडिया, इंडिगो और गो एयर ने एडवाइजरी जारी की है कि जिन लोगों ने 29 फरवरी तक सिंगापुर, फुकेट और बैंकाक के लिए बुकिंग कराई है, वे या तो पैसा वापस ले सकते हैं या फिर आगे की तारीख में बुकिंग करा सकते हैं।
हालांकि, इन एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि मार्च तक हालात ठीक हो सकते हैं, इसलिए घबराएं नहीं और हड़बड़ी में आगे के टिकट कैंसिल न कराएं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box