30 दण्ड बैठक में पाए मुफ़्त प्लैटफाॅर्म टिकट !!
दण्ड बैठक लगाओ और मुफ़्त प्लैटफाॅर्म टिकट पाओ :
वैसे तो भारतीय रेलवे में सभी स्टेशनों पर प्लैटफाॅर्म टिकट के लिए 10₹ देने होते हैं, लेकिन इससे अलग दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से कुछ और ही ख़बर आ रही है. आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर एक मशीन लगायी गयी है जिससे लोगों को फ्री प्लैटफाॅर्म टिकट दिया जा रहा है. इसके लिए आपको एक फिटनेस टास्क पूरा करना है और उसके बाद आप मुफ्त प्लैटफाॅर्म टिकट ले सकते हैं. इस टास्क में आपको मशीन के सामने बने फुटप्रिंट्स पर खड़े हो कर 180 सेकंड्स में 30 दण्ड बैठक(sit ups) लगानी हैं और उसके बाद आप मुफ्त प्लैटफाॅर्म टिकट के हकदार होंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा उस मशीन के सामने दण्ड बैठक लगाता दिख रहा है. इस वीडियो को 55 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.
इस मशीन के अलावा आनंद विहार स्टेशन पर "दवा-दोस्त" नाम का एक आउटलेट है जहाँ सस्ती जेनेरिक दवाइयाँ मिलेंगी. इसके अलावा दूसरे स्टेशनों पर भी सस्ती दवायें उपलब्ध होंगी.
For more update :
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box