पहली बार 166 साल के इतिहास में ट्रेन एक्सीडेंट में नहीं गई किसी की जान
रेलवे ने इस साल एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है्। रेलवे के इतिहास में वित्त वर्ष 2019-20 को सबसे सुरक्षित साल माना गया है। पहली बार 2019 में एक भी ट्रेन दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। सुरक्षा के को लेकर यह रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रेलवे के पहले की आंकड़ों पर नजर डाले तो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 73 दुर्घटनाएं हुई थी। लगातार किए गए उपायों से इनमे काफी कमी देखने को मिली है। इस साल केवल 59 रेल हादसे हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1960-61 में 2131 एक्सीडेंट हुए। यह 1970-71 तक 840 पर आ गए। 1980-81 में 1,013 हादसे हुए, वहीं, 1990-1991 में यह संख्या 532 पर आ गई। 2010-11 में इस तरह के 141 मामले थे। 2018-19 में प्रति मिलियन किलोमीटर पर रेल दुर्घटनाओं की कुल संख्या 0.06 से कम हो गई।
1990-1995 के बीच हर साल औसत 500 हादसे हुए। इस दौरान 2400 लोगों की मौत की खबरें आई। वहीं, 4300 लोग जख्मी हुए। 2013-2018 में हर साल औसत 110 एक्सीडेंट हुए, इनमें 990 लोगों की जान गई। 1500 लोग जख्मी हुए। भारतीय रेलवे ने 166 वर्षों में वित्तीय समय 1919 में शून्य यात्री मौतों की रिपोर्ट की है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box