Extra marital डेटिंग एप्स सब्स्क्राइब करने में बैंगलोर नंबर 1
भारत के शादीशुदा लोगों पर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने निकल कर आयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार ; भारत में लगभग 8 लाख शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी से इतर किसी दूसरे साथी की तलाश में हैं. यह रिपोर्ट उन 8 लाख लोगों द्वारा इंटरनेट पर मौजूद डेटिंग एप्स सब्स्क्राइब करने के आधार पर तैयार की गयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार जनवरी महीने में डेटिंग एप्स पर ट्रैफिक काफ़ी तेज़ी से बढ़ा.
> 567% से अधिक ग्रोथ आयी है इन एप्स के ट्रैफिक में.
> 300% की ग्रोथ रही जनवरी के पहले हफ़्ते में
> 250% अधिक सब्स्क्रिप्शन हुए पहले हफ़्ते में
डेटिंग एप्स सब्स्क्राइब करने वाली शादीशुदा महिलाओं और पुरुषों के मामले में बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, गुड़गाँव, पुणे, नोयडा जैसे बड़े शहरों के साथ लखनऊ, नागपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहर भी टॉप 10 में रहे

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box