Labels

Monday, 27 January 2020

Reality शो में हार से ले कर यूथ आइकान बनने तक का सफ़र: अरिजित सिंह


Reality शो में हार से ले कर यूथ आइकान बनने तक का सफ़र: अरिजित सिंह 



शायद ही कोई होगा जो बाॅलीवुड गायक अरिजित सिंह के नाम से परिचित नही होगा. अरिजित बीते लगभग 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हर कोई उनकी मखमली आवाज़ का दीवाना है लेकिन उनकी ज़िंदगी से जुड़ा एक किस्सा जो शायद हममें से  बहुत से लोग नहीं जानते होंगे....

ये बात है 2005 की जब अरिजित अपने होम टाउन मुर्शिदाबाद से अपने गुरु जी के कहने पर reality शो "फेम गुरूकुल" में हिस्सा लेने मुंबई आये. अपनी खूबसूरत आवाज़ के दम पर वो जूरी और जजेज़ पैनल के चहेते बन गए. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अरिजित कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर हो गए. शो के जजेज़ पैनल में बैठे संगीतकार शंकर महादेवन को अरिजित की आवाज़ बहुत पसंद थी और उन्होने अरिजित से वादा किया था कि वो उन्हें अपने साथ काम करने का मौका देंगे और उन्होने वो वादा अरिजित को अपने प्रोजेक्ट "हाई स्कूल म्यूज़िकल-2 आजा नचले" में गाने का मौका दे कर पूरा किया. 

फेम गुरूकुल से बाहर होने के बाद अरिजित ने एक और reality शो "दस के दस ले गए दिल" में भाग लिया और इस बार उन्होने इस शो को जीता. इनाम में मिले हुए पैसों से उन्होने अपना रेकॉर्डिंग स्टूडियो बनाया और बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर काम करने लगे. उन्होनें कुछ वक्त तक संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के साथ बतौर सहायक भी काम किया.

फिल्म इंडस्ट्री में बतौर गायक अरिजित सिंह ने पहला गाना "फिर मोहब्बत" फिल्म मर्डर-2(2009) के लिए गाया जिसमें उन के साथ मो. इरफान भी थे.

साल 2013 में आयी विशेष फिल्म्स और टी-सीरीज़ के बैनर तले बनी फिल्म आशिक़ी-2 के सुपरहिट गाने "तुम ही हो" ने अरिजित सिंह को वो सफ़लता दिलायी जिससे उनकी जगह रातों रात सभी संगीत प्रेमियों के दिल में बन गई. इस गाने ने अरिजित को ढेरों पुरस्कार दिलवाये और वो मकाम भी जो एक कलाकार को मिलना चाहिये.

 उसके बाद अरिजित सिंह ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट गाने दे कर उन्होनें अभी तक लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनायी हुई है.
अरिजित सिंह सिर्फ एक पार्श्व गायक ही नहीं बल्कि सभी नवोदित कलाकारों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं.

जन्म : 25th april , 1987
जन्म स्थान : जियागंज , मुर्शिदाबाद(प. बंगाल)
गुरु : राजेन्द्र प्रसाद हज़ारी, देवेंद्र प्रसाद हज़ारी, बिरेन्द्र प्रसाद हज़ारी
पिता : कक्कड़ सिंह
पत्नी : कोयल रॉय

3 comments:

  1. बहुत ही उम्नदा कलात्मक कलाकार है ये।

    ReplyDelete

Please do not enter any spam link in the comment box